मुख्य आरोपी हरीश राव पर जिलाबदर की कार्रवाई, सीएसईबी मारपीट कांड के अन्य आरोपियों का भी खंगाल रही पुलिस

Must Read

  जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। थाना सीएसईबी क्षेत्र में हाल ही में हुई मारपीट की घटना के मुख्य आरोपी हरीश राव उर्फ गोलू के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा एवं लोक सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत जिलाबदर की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव जिला दंडाधिकारी को भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हरीश राव के खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि उसके विरुद्ध 12 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण उसे पहले से ही गुंडा बदमाश घोषित किया गया था। सीएसईबी मारपीट कांड में उसकी भूमिका को गंभीर मानते हुए अब जिलाबदर की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले के अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहन समीक्षा की जा रही है। जिन आरोपियों का आपराधिक इतिहास गंभीर पाया जाएगा, उन्हें गुंडा सूची एवं निगरानी बदमाश के रूप में दर्ज करने के साथ-साथ उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक और अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में गुंडागर्दी, वर्चस्व की लड़ाई, हथियारों के बल पर दहशत फैलाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

- Advertisement -
Latest News

देर रात गुंडों और निगरानी बदमाशों के घर पहुंची कोरबा पुलिस, दी कड़ी चेतावनी

कोरबा :-  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने...

More Articles Like This