साइबर पुलिस की बड़ी पहल, 19 पीड़ितों को लौटाए ₹1.55 लाख, ठगी की शेष राशि वापस दिलाने की कार्रवाई जारी

Must Read

कोरबा :-  “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत साइबर पुलिस थाना कोरबा ने ऑनलाइन साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 पीड़ितों को कुल ₹1,55,440 की ठगी गई राशि वापस दिलाई है। यह राशि MRM Portal के माध्यम से संबंधित पीड़ितों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक जमा कराई गई।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा) व साइबर नोडल अधिकारी नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस लगातार ऑनलाइन ठगी के मामलों में कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) पर प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर संबंधित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के सहयोग से धोखाधड़ी की राशि को होल्ड कराया जाता है। वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद राशि पीड़ितों को वापस दिलाई जाती है। वर्तमान में अन्य मामलों में भी शेष राशि होल्ड कराने एवं वापस दिलाने की प्रक्रिया जारी है।

कोरबा साइबर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते राशि होल्ड कर वापस दिलाई जा सके।कोरबा पुलिस का संदेश: “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। साइबर अपराध से बचाव ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।”

- Advertisement -
Latest News

🚔 ₹7 लाख की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, रजगामार पुलिस की बड़ी कार्रवाई,देखिए विडिओ

मकान-जमीन और मलबा बेचने का इकरारनामा कर रकम लेने का आरोप, रतनपुर बस स्टैंड से पकड़ा गया आरोपीकोरबा। चौकी...

More Articles Like This