प्रधानमंत्री आवास योजना वार्ड में दोहरी मार: पेयजल संकट गहराया, आवास योजना की राशि भी अटकी,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। नगर निगम क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना वार्ड के रहवासी इन दिनों दोहरी परेशानी का सामना कर रहे हैं। एक ओर पिछले तीन-चार दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त की राशि नहीं मिलने से कई हितग्राहियों के मकान निर्माण कार्य अधर में लटक गए हैं। समस्या से परेशान पार्षदों और वार्डवासियों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि भीषण गर्मी के बीच वार्ड में पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। नलों में पानी नहीं आने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने भी अपनी समस्या उठाई है। उनका कहना है कि योजना की लंबित राशि समय पर नहीं मिलने से मकानों का निर्माण कार्य रुक गया है। कई परिवार आर्थिक तंगी के बीच अधूरे मकानों में रहने को मजबूर हैं और लगातार विभागीय कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।

पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि पेयजल आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित राशि जल्द जारी कर हितग्राहियों को राहत दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वार्डवासी निगम कार्यालय का घेराव कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

पार्षद रवि सिंह चंदेल ने कहा कि पानी और आवास योजना की राशि दोनों ही जनता की मूलभूत जरूरतों से जुड़ी समस्याएं हैं। यदि प्रशासन ने समय रहते समाधान नहीं किया तो वार्डवासियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

दीपावली से पहले सड़कों पर उतर सकती हैं 40 ई-बसें

कोरबा। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए नगर निगम की ओर से...

More Articles Like This