डॉ.चरणदास महंत और ज्योत्सना महंत ने दी होली की शुभकामनाएं, सौहार्द व समरसता का दिया संदेश

Must Read

कोरबा/रायपुर। डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा तथा ज्योत्सना महंत, सांसद कोरबा लोकसभा क्षेत्र ने रंगों के पावन पर्व होली पर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।


अपने संयुक्त संदेश में दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाकर एकजुटता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

डॉ. महंत ने कहा कि लोकतंत्र में विचारों की भिन्नता स्वाभाविक है, किंतु समाज की एकता और प्रदेश के विकास का उद्देश्य सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और वे सदैव जनता के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

सांसद ज्योत्सना महंत ने अपने संदेश में कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रयास जारी हैं। जनता के सहयोग से क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया ।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अपील की कि होली का पर्व सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहकर मनाएं। अंत में उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए पुनः होली की मंगलकामनाएं दीं।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा के चर्चित इंदिरा आवास घोटाले में EOW का बड़ा एक्श…! 79 लाख रुपये गबन मामले में 3000 पेज की चार्जशीट दाखिल

कोरबा, 06 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित इंदिरा आवास योजना घोटाले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...

More Articles Like This