पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलिकोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुआ आयोजन, मंत्री लखन लाल देवांगन सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

Must Read

कोरबा, 21 अक्टूबर 2025 —
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर कोरबा में आज “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर देश के शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन, कलेक्टर श्री अजीत बंसल, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, पूर्व गृह मंत्री श्री ननकीराम कंवर, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित जिले के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पण से हुई, जहां उपस्थित अतिथियों एवं पुलिस अधिकारियों ने जिले के 12 शहीद जवानों को नमन करते हुए उनके अमर बलिदान को स्मरण किया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा शहीद जवानों के नाम लेकर उन्हें सलामी दी गई। इसके उपरांत परेड दल ने “शोक शस्त्र” की स्थिति में मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में शहीद जवानों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने शहीद परिवारों से भेंटकर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

यह दिवस देशभर में उन वीर पुलिस जवानों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितीश सिंह ठाकुर, सीएसपी दर्री श्री विमल पाठक, सीएसपी कोरबा श्री भूषण एक्का, हेडक्वार्टर डीएसपी श्रीमती प्रतिभा मरकाम, एसडीओपी कटघोरा श्री पंकज ठाकुर, रक्षित निरीक्षक श्री अनथ राम पैकरा, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शहीद जवानों के परिजन, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

👉 राष्ट्र की सुरक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी शहीद जवानों को कोरबा पुलिस परिवार की ओर से शत-शत नमन।

- Advertisement -
Latest News

🚨 ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI की जांच तेज, गिरिबाला सिंह के घर पहुंची टीम 🚨देखिए विडिओ

Twisha Sharma मौत मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए Central...

More Articles Like This