अवैध लकड़ी तस्करो के ख़िलाफ़ वन विभाग ने किया FIR दर्ज

Must Read

काफ़ी दिनों से छेत्र में अवैध लकड़ी तस्करों का गोरखधंधा फल फूल रहा है।लगातार हो रही शिकायतों के चलते वन विभाग के अधिकारियों की नींद खुली है। और विभाग इन तस्करों पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही है पंद्रह दिनों के भीतर वन विभाग ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए अवैध रूप से परिवहन करते हुए तीन अवैध लकड़ी से भरे ट्रक को जप्त किया गया।पर इस धंधे में लिप्त तस्करो को कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है।

10 मार्च को वन विभाग की टिम को मुखबिरों से सूचना मिली की मंगारी पुल के पास एक ट्रक क्रमांक UP 51 AT 4464 में एक ट्रक अवैध यूके लिप्त्स की लकड़ी लोड कर ले जाया जा रहा है सूचना पर वन विभाग की टिम ने पहुँच कर वाहन को रोक वैधानिक काग़ज़ात की माँग की पर वाहन चालक और तस्कर द्वारा किसी भी तरह का वैधानिक काग़ज़ात नहीं दिखाया गया जिस पर वन विभाग कि टिम द्वारा तस्करी में शामिल वाहन को जप्त कर वनपरिछेत्र कार्यालय सीतापुर लाने का प्रयास किया जा रहा था उसी समय लकड़ी तस्करी में शामिल लोगो द्वारा वाहन की चाभी के साथ गाड़ी की फियूज को खोल कर अपने साथ ले कर फ़रार हो गये।

काफ़ी रात होने के कारण वाहन को वन विभाग के कार्यालय नहीं लाया जा सका कर्मचारियों ने यह जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को देकर सुबह वाहन को कार्यालय लाने की बात कर वापस चले आय सुबह जब टिम जप्त वाहन को लेने पहुँची तो वाहन वहाँ से ग़ायब था तस्करी में शामिल लोगो ने देर रात ही वाहन को वहा से गायब कर दिया।

इस बात की सूचना सीतापुर थाने में देकर वन विभाग के द्वारा फ़रार ट्रक चालक और लकड़ी तस्करी में लिप्त अताउल ख़ान उर्फ़ अनस ख़ान पिता अललाउदिन रहमान निवासी बीसुनपुर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज किया है पुलिस द्वारा दोनों फ़रार आरोपियों के ख़िलाफ़ धारा 221,218,222,223A,225,3(5) BNS के धाराओ के तहत मामला दर्ज कर  फ़रार वाहन चालक के साथ लकड़ी तस्कर और ट्रक की पतासाज़ी की जा रही है।।                                   

इस विषय पर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि वन विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है मामले में शामिल आरोपियों के साथ ट्रक को जल्द जप्त कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

जिले में घरेलू रसोई गैस की कोई कमी नहीं, अवैध भंडारण व ब्लैक मार्केटिंग पर होगी सख्त कार्रवाईः- कलेक्टर

कोरबा।  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संघर्ष और उससे जुड़ी अफवाहों के बीच जिले में रसोई गैस की उपलब्धता...

More Articles Like This