महतारी वंदन योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, चंद्रिका बाई बनीं परिवार की सहारा

Must Read

जांजगीर-चांपा 11 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत कर रही है।
 जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम लोहर्सी निवासी चंद्रिका बाई साहू भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। पहले घर की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें दूसरो पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। महतारी वंदन योजना के तहत अब उन्हें हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। इस राशि से वे अपने दैनिक खर्चों के साथ-साथ बच्चों की छोटी-मोटी जरूरतें भी आसानी से पूरी कर पा रही हैं। इससे उनके जीवन में आर्थिक संबल के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
चंद्रिका बाई बताती हैं कि वे अपने छोटे से खेत में बाड़ी लगाकर सब्जियां उगाती हैं और समय-समय पर मजदूरी कर परिवार की आय बढ़ाने में भी सहयोग करती हैं। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए सहारा बन गई है, जिससे घर की जरूरतों को पूरा करना पहले से आसान हो गया है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि यह योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और परिवार के निर्णयों में भी उनकी भागीदारी बढ़ रही है।

- Advertisement -
Latest News

सक्ती: 20 हजार की रिश्वत लेते चंद्रपुर थाने का ASI गिरफ्तार, ACB बिलासपुर की बड़ी कार्रवाई,देखिए विडिओ

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एसीबी (ACB) बिलासपुर की...

More Articles Like This