पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल नवनिर्मित श्री राधाकृष्ण पंचदेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल, रथयात्रा की क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

Must Read

कोरबा,सार्वजनिक श्री दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति दर्री के सफल प्रयास से नवनिर्मित श्री राधाकृष्ण पंचदेव मंदिर मंे भगवान के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी शामिल हुए और मंदिर में विराजमान गणेश जी, राधाकृष्ण, रामजानकी, लक्ष्मी विष्णु, दुर्गा जी, हनुमान जी की पूर्जा अर्चना कर दर्री क्षेत्र के साथ – साथ कोरबा जिले में सुख, समृद्धि, प्रगति, शांति आदि के लिए प्रार्थना की ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रभु श्री जगन्नाथ भगवान के पावन पर्व रथयात्रा की क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि आज भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दिन आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उन्हें शामिल होने का सौभाग्य मिला ।

- Advertisement -
Latest News

29 अगस्त को कोरबा में सजेगा प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव, लोक संस्कृति और परंपरा का दिखेगा भव्य संगम

कोरबा। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था को समर्पित प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव 2026 का आयोजन 29 अगस्त को...

More Articles Like This