रामनवमी पर भव्य भंडारे में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बुधवारी और जमनीपाली में की पूजा-अर्चना

Must Read

कोरबा। रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सहभागिता निभाई। उन्होंने बुधवारी बाजार स्थित राम जानकी मंदिर तथा साडा कॉलोनी, जमनीपाली स्थित सर्व देव शिव मंदिर में आयोजित भंडारे में पहुंचकर पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर उनके आगमन पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य एवं प्रभावशाली नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। श्री अग्रवाल ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं तथा इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को समाज में एकता, सद्भाव एवं सेवा भावना का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने के साथ-साथ समाज में भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं। श्री अग्रवाल ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

- Advertisement -
Latest News

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कोरबा में कांग्रेस का विजय जुलूस, जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब,देखिए विडिओ

कोरबा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कोरबा शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों के...

More Articles Like This