गूगल मैप के सहारे यात्रा करना पड़ा भारी, नदी में बह गए चार लोग

Must Read

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक वैन को गूगल मैप पर रास्ता देखना भारी पड़ गया। मैप के सहारे यात्रा कर रही वैन तीन साल से बंद पुलिया पर जा पहुंची और पुलिया पार करने के दौरान वैन पुलिया पर मौजूद गड्ढे में फंस गई और तेज बहाव में नदी में बह गई।

हादसे में चार लोगों की मौत

इस वैन में सवार नौ लोगों में से चार लोग नदी में बह गए। तीन लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा लापता हो गया। पुलिस ने बताया कि वैन के चालक ने कथित रूप से ‘गूगल मैप’ की मदद से यह रास्ता चुना था, जो उन्हें बनास नदी पर बने एक ऐसे पुल की ओर ले गया जो लंबे समय से बंद था।

वैन में एक ही परिवार के लोग थे

पुलिस के मुताबिक, वैन में एक ही परिवार के लोग थे, जो भीलवाड़ा जिले में एक धार्मिक स्थल के दर्शन कर घर लौट रहे थे। वैन में सवार पांच लोगों ने वैन की छत पर बैठकर जान बचाई, जबकि चार लोग नदी में बह गए।

गूगल मैप की वजह से हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि वैन चालक ने रास्ता खोजने के लिए ‘गूगल मैप’ का इस्तेमाल किया, जो उन्हें बंद पुलिया की ओर ले गया। यह हादसा मंगलवार देर रात लगभग 1:30 बजे हुआ ।

- Advertisement -
Latest News

शोक समाचार: भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय भावनानी के पिता नानकराम भावनानी का निधन, शनिवार को होगी अंतिम विदाई

कोरबा/पाली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला महामंत्री श्री संजय भावनानी को अपूर्णीय पितृ...

More Articles Like This