आज से महंगा हुआ गैस सिलेंडर, होटल-रेस्तरां कारोबार पर बढ़ेगा बोझ

Must Read

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 जून 2026 से लागू हो गई हैं। कीमतों में वृद्धि के बाद होटल, रेस्तरां, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संचालन लागत बढ़ने की संभावना है।

नई कीमतों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर अब 3,113.50 रुपये का हो गया है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गई है।

तेल कंपनियों ने छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले 5 किलोग्राम एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए हैं। इस श्रेणी के सिलेंडर की कीमत में 11 रुपये की वृद्धि की गई है, जिसके बाद दिल्ली में इसकी नई कीमत 821.50 रुपये हो गई है।

एलपीजी दरों में इस बढ़ोतरी से विशेष रूप से खाद्य एवं आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े व्यवसायों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ सकता है। व्यवसायियों का मानना है कि गैस की बढ़ती लागत का असर खाद्य पदार्थों और सेवाओं की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

- Advertisement -
Latest News

इसके आकर्षण का पर्दाफास- निकोटीन और तम्बाकू कि लत का मुकाबला‘‘ थीम के साथ मनाया गया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

कोरबा 01 जून 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में 31...

More Articles Like This