शराबियों का जमावड़ा, घर-घर भट्टियां: नकटीखार में अवैध शराब पर ग्रामीणों का आक्रोश

Must Read

कोरबा जिले के ग्राम नकटीखार में अवैध कच्ची शराब के उत्पादन और बिक्री का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कई घरों में खुलेआम शराब बनाई और बेची जा रही है, जिससे पूरा माहौल खराब हो गया है। शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे महिलाओं और बच्चों में असुरक्षा का भाव बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई और एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि शिकायत करने पर आबकारी विभाग की टीम गांव पहुंचती तो है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई किए बिना लौट जाती है। इससे अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मना करने पर शराबी भी अवैध शराब बनाने वालों की मदद करने लगते हैं।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि नकटीखार में अवैध शराब के धंधे पर तत्काल रोक लगाई जाए और सख्त कार्यवाही की जाए ताकि गांव में शांति बहाल हो सके।

- Advertisement -
Latest News

बचपन का टिकट” के साथ फिर खिलखिलाएंगी मातृशक्तियाँ, अशोक वाटिका में 12 अप्रैल को बड़ा आयोजन,देखिए विडिओ

कोरबा | जीवन की भागदौड़ और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अक्सर महिलाएं अपने शौक और उस ‘नटखट बचपन’ को पीछे...

More Articles Like This