सड़क हादसा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह के 54 जोड़ों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार

Must Read

मनेन्द्रगढ़ । छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे दर्जनों जोड़ों के साथ बड़ा हादसा हो गया। जनकपुर से रतनपुर जा रही एक तेज रफ्तार बस नागपुर रेलवे स्टेशन के पास अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे बस में सवार 54 जोड़े घायल हो गए।

चालक-कंडक्टर फरार, तड़पते रहे घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्गा बस की रफ्तार काफी तेज थी। पोड़ी थाना क्षेत्र के नागपुर के पास चालक ने संतुलन खो दिया और बस सड़क किनारे खाई जैसे गड्ढे में जा घुसी। हादसे के बाद मानवता को शर्मसार करते हुए बस चालक और कंडक्टर घायलों को बीच राह तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गए।

शादी की रस्मों की जगह पहुंचे अस्पताल

बस में सवार सभी यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल नागपुर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां कुछ जोड़ों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सरकारी योजना के तहत इतने बड़े आयोजन के लिए लगाई गई बस की रफ्तार और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस इतनी तेज क्यों चल रही थी?

घटना की जानकारी मिलते ही पोड़ी थाना और नागपुर चौकी पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और फरार चालक-कंडक्टर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान: 3000 छात्रों को किया जागरूक, UPI और बैंक फ्रॉड से बचने के बताए उपाय… देखें वीडियो

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तत्काल साइबर...

More Articles Like This