जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का हुआ आयोजन

Must Read

कोरबा, 27 जुलाई। जिला पंचायत कोरबा के सभाकक्ष में शनिवार को जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन एवं वनमंडलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत उपस्थित रहे।

बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (ग्रामीण) कोरबा एवं कटघोरा तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग की योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्धियों, प्रगति एवं हितग्राहियों को दिए जा रहे लाभों की जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विकास कार्यों में तेजी लाने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, श्रीमती सुष्मिता अनंत कमलेश, श्रीमती सावित्री अजय कंवर, श्रीमती सुषमा रवि रजक, श्री विनोद कुमार यादव, श्रीमती माया रूपेश कंवर, श्री कौशल नेटी एवं श्री विद्वान सिंह मरकाम, उपसंचालक पंचायत श्री मिथलेश किसान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

गृह मंत्री और पुलिस पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाला वन विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कोरबा। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में कोरबा जिले की बांगो पुलिस ने कटघोरा...

More Articles Like This