भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी व विधायक प्रेमचंद पटेल रहे मुख्य अतिथि
कोरबा। श्रद्धा, भक्ति और सेवा भावना से ओतप्रोत वातावरण में बुधवार को श्री अग्रसेन गौधाम कनबेरी में गोपाष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी एवं विधायक श्री प्रेमचंद पटेल की गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ा दी। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना व भोग अर्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके उपरांत गौधाम में रह रही 700 से अधिक गायों की सेवा व गौभोजन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लोगों ने सेवा भाव से भाग लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि “गोपाष्टमी पर्व हमें यह संदेश देता है कि गौसेवा ही ईश्वर सेवा है। गाय हमारे संस्कार, संस्कृति और आस्था का प्रतीक है।” विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि समाज की भागीदारी से गौसंवर्धन ही सच्चे अर्थों में धर्म का पालन है।
अग्रवाल सभा कोरबा, श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति और माता माधवीदेवी गौ सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, डॉ. राजीव सिंह, श्री राजेंद्र अग्रवाल, श्री शंकरलाल अग्रवाल, श्री जयंत अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल, श्री अजय पांडेय, श्री योगेश जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गौसेवक उपस्थित रहे।
📸 JB News Korba — Manish Jaiswal















