गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कोरबा को मिली बड़ी सौगात: चार विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की मंजूरी, अब यहीं तैयार होंगे स्पेशलिस्ट डॉक्टर

Must Read

कोरबा  कोरबा जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कोरबा को अब चार विषयों में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) से मिल गई है। आगामी सत्र से ही इन पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉलेज में विषयों में एमडी कोर्स की स्वीकृति मिली है जिसमें एमडी – एनेस्थीसिय : 03 सीट, एमडी – स्त्रीरोग (गायनेकोलॉजी): 03 सीट, एमडी – जनरल मेडिसिन: 04 सीट, एमडी – जनरल सर्जरी: 04 सीट शामिल है। इस स्वीकृति के बाद मेडिकल कॉलेज कोरबा अब स्नातक स्तर के साथ-साथ स्नातकोत्तर स्तर की चिकित्सा शिक्षा का केंद्र भी बन जाएगा।

इससे कोरबा और आसपास के जिलों के मेडिकल छात्रों को अन्य शहरों में भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही, इन विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गंभीर और जटिल बीमारियों का इलाज अब कोरबा में ही संभव हो सकेगा, जिससे मरीजों को रायपुर, बिलासपुर या बाहर के राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। स्थानीय नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कोरबा के स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल-कॉलेज से लेकर गांव और बाजार तक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,देखिए विडिओ

कोरबा। साइबर अपराध से आम नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02...

More Articles Like This