कोरबा के बुधवारी बाज़ार सर्कस मैदान में अमन फन पार्क का भव्य शुभारंभ — रोमांचक झूलों और आकर्षक स्टॉलों से गुलजार हुआ परिसर

Must Read


कोरबा। बुधवारी बाजार स्थित सर्कस मैदान में लगाए गए फन पार्क का आज भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर माननीय मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने फन पार्क का विधिवत शुभारंभ करते हुए आम नागरिकों के लिए  खुल गया है।

शुभारंभ कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद श्री लक्ष्मण श्रीवास, एमआईसी सदस्य श्री अजय चंद्रा, श्री जनक राजपूत, श्री सरोज शांडिल्य, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, श्री राजेश राठौर, श्री मिलाप बरेठ सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने फन पार्क में उपलब्ध झूलों, खेलों और स्टॉलों का अवलोकन किया तथा आयोजकों की सराहना की।

फन पार्क में नाव झूला, स्कॉर्पियो झूला, वॉटर बोट, मिनी ट्रेन, जंपिंग, मिक्की माउस, भूत बंगला जैसे रोमांचक झूले लगे हैं, जो बच्चों और युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। साथ ही खाना खज़ाना में विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन और पारंपरिक उत्पाद लोगों को खूब लुभा रहे हैं—जिनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बंगाल, कश्मीर, पंजाब, बिहार, हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक की विशेष वस्तुएँ शामिल हैं।

साथ ही खाना ख़ज़ाना में विभिन्न राज्यों के अलग-अलग स्वादिष्ट व्यंजन लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कारपेट, लखनऊी चिकन सूट, बनारसी साड़ियाँ, राजस्थान का बांधनी सूट, अचार, चूर्ण–सुपारी, बंगाल की सिल्क साड़ियाँ, कश्मीर के पश्मीना शॉल, पंजाब की फूलकारी, बिहार का भागलपुरी सिल्क, हरियाणा का टेराकोटा, मध्यप्रदेश के चंदेरी सूट, छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ी और कर्नाटक का मसाला जैसे कई राज्यों के पारंपरिक उत्पाद भी खूब बिक रहे हैं।

मेले में मनोरंजन, खरीदारी और स्वाद—तीनों का बेहतरीन मेल होने से क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। परिवारों के लिए यह स्थान इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

- Advertisement -
Latest News

राज्यपाल रमेन डेका  कल 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले के प्रवास में

हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिलकोरबा, 31 मार्च 2026 / राज्यपाल रमेन डेका कल 1 अप्रैल को...

More Articles Like This