Monday, February 16, 2026

स्वस्थ कोरबा – स्वस्थ समाज की पहल: मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा वॉकथन का आयोजन,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा, कोरबा द्वारा आज सुबह 05 अक्टूबर को संत कंवर राम उद्यान, मेन रोड, कोरबा से वॉकथन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सफेद टी-शर्ट/कुर्ती और ब्लैक या ब्लू पेंट/लेगिंग्स/लोअर में भाग लिया। वॉकथन का उद्देश्य “स्वस्थ कोरबा – स्वस्थ समाज” का संदेश देना और नागरिकों को नियमित व्यायाम एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष दुर्गा बजाज ने कहा कि –
स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। हमें अपने व्यस्त जीवन में भी प्रतिदिन थोड़ा समय अपने शरीर के लिए अवश्य निकालना चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंच के सदस्य और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवन की दिशा में यह एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।

👉 मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा, कोरबा – आपका हार्दिक स्वागत करती है।

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This