छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और आंधी-बिजली का अलर्ट, 11 जिलों पर ‘यलो’ चेतावनी

Must Read

रायपुर – छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और आंधी-बिजली का अलर्ट, 11 जिलों पर ‘यलो’ चेतावनी, छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जिसके साथ ही 11 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

आज (बुधवार) के लिए बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों को विशेष रूप से अलर्ट पर रखा गया है। इन जिलों में बिजली गिरने, तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। राज्य के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और आंधी-बिजली का अलर्ट

अक्टूबर में असामान्य वर्षा और मानसून की देरी

इस वर्ष अक्टूबर माह में अब तक सामान्य से 157% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 5 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 21.1 मिमी वर्षा होती है और मानसून की वापसी हो चुकी होती है, लेकिन इस बार 5 अक्टूबर तक 54 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है।छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और आंधी-बिजली का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी में लगभग 10 दिन की देरी हो सकती है। सामान्यतः, 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून लौटना शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार 15 अक्टूबर के बाद ही इसकी वापसी की संभावना है। पिछले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। नारायणपुर और फरसगांव में सबसे अधिक 60 मिमी वर्षा दर्ज की गई।छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और आंधी-बिजली का अलर्ट

राज्य में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने बिजली गिरने की घटना पर भी जानकारी दी। बादलों में पानी की बूंदें और बर्फ के कण जब हवा से रगड़ खाते हैं, तो उनमें विद्युत आवेश (चार्ज) पैदा होता है। विपरीत आवेश वाले बादलों के आपस में टकराने पर बिजली बनती है। यह बिजली कभी-कभी इतनी शक्तिशाली होती है कि धरती तक पहुँच जाती है। पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु की वस्तुएं कंडक्टर का काम करती हैं, जिनके संपर्क में आने पर व्यक्ति बिजली की चपेट में आ सकता है।

जिलेवार वर्षा की स्थिति (30 सितंबर तक)

प्रदेश में अब तक औसत 1167.4 मिमी बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 524.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। वहीं, बलरामपुर में 1520.9 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 52% अधिक है। बस्तर, राजनांदगांव और रायगढ़ जिलों में वर्षा सामान्य के आसपास रही है।

- Advertisement -
Latest News

साहित्य भवन व सियान सदन को मिली अतिरिक्त भवनों की सौगात

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया सवा...

More Articles Like This