कोरबा में भीषण सड़क हादसा…! बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर…केबिन में फंसे ड्राइवर को 20 मिनट बाद निकाला गया

Must Read

गैस कटर से रेस्क्यू, कई यात्री गंभीर घायल

कोरबा, 17 जून। Pali Road Accident : जिले के पाली क्षेत्र में बुधवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेंदूपत्ता गोदाम के पास कोरबा से बिलासपुर जा रही शिव बस और एक ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में फंस गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पाली पुलिस, 108 एम्बुलेंस की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब 20 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना में घायल यात्रियों और चालक को तत्काल 108 एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया जा सकता है।

हादसे के बाद बस में सवार अन्य यात्रियों के लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य तक रवाना किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों वाहन चालकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

- Advertisement -
Latest News

🔴 कोरबा में अंधे कत्ल का 48 घंटे में खुलासा, जली हुई महिला की हुई पहचान हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा...

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरमुड़ा के पास 8 अगस्त को मिले अज्ञात जले हुए महिला के शव...

More Articles Like This