Tuesday, February 24, 2026

शेयर-मार्केट में डबल-इनकम का लालच देकर 2-लाख की ठगी होटल व्यावसायी महिला को उसके ही कर्मचारी ने लगाया चूना…

Must Read

बिलासपुर,23फरवरी । बिलासपुर में होटल व्यावसायी महिला के साथ 2 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। उनके होटल में काम करने वाले पुराने कर्मचारी ने ही उन्हें लालच देकर फंसाया और पैसे लेने के बाद सामान समेटकर फरार हो गया। कर्मचारी ने उन्हें शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने पर डबल मुनाफा होने का झांसा दिया था, जिसके चलते वो उसके झांसे में आकर पैसे दे दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। तारबाहर क्षेत्र में रहने वाली अंजना फ्रांसिस होटल संचालित करती हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि, गोविंद कुमार रायपुर के फाफाडीह का निवासी है। वह पिछले कुछ महीनों से उनके होटल में काम करता था और होटल में ही रह रहा था। इस दौरान उसने अपने काम से विश्वास जीतने का प्रयास किया। फिर महिला को भरोसे में लेकर शेयर मार्केट में पैसे इन्वेस्ट करने की बात कही। उसने महिला को इससे डबल इनकम होने का लालच दिया।

चार किश्तों में दिए 2 लाख रुपए
अंजना ने पुलिस को बताया कि गोविंद कुमार ने उन्हें धोखाधड़ी करके 17 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक चार किस्तों में कुल 2 लाख रुपए ले लिए। बताया कि वो शेयर मार्केट में पैसे लगा दिया है। फिर 10 सितंबर को गोविंद अचानक अपना सामान समेट कर तड़के 3 बजे गायब हो गया। जब अंजना ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, तो उसने फोन नहीं उठाया और कॉल का जवाब भी नहीं दिया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी बोली- धीरे-धीरे कर लौटाएंगे पैसे
होटल व्यावसायी महिला ने बताया कि गोविंद की पत्नी भारती से वाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क किया था, जिसमें उसने स्वीकार किया कि उसके पति ने पैसे लेकर शेयर मार्केट में लगा दिया है। लेकिन, उन्हें घाटा हो गया है। महिला ने धीरे-धीरे किश्तों में उन्हें पैसे लौटाने का वादा किया। लेकिन, पिछले दो-तीन महीने से उसने फोन का जवाब देना भी बंद कर दिया। जिससे परेशान होटल व्यावसायी ने पुलिस से शिकायत की।

- Advertisement -
Latest News

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने एक्स-वाइफ और बेटे को गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए, नताशा और अगस्त्य डिफेंडर की डिलीवरी...

मुंबई: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने अपनी एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य पंड्या को शनिवार को एक लग्जरी कार...

More Articles Like This