₹15 के ऑफर में उमड़ी भारी भीड़, दुकान बंद होने से ग्राहकों में नाराजगी,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। शहर में कुछ ही दिन पहले शुरू हुई शारदा मोबाइल दुकान के एक विशेष ऑफर ने लोगों का ध्यान खींच लिया। दुकान संचालक की ओर से महज ₹15 में मोबाइल का सामने का ग्लास लगाने के साथ ग्राहकों को अलग-अलग तरह के गिफ्ट देने का ऑफर प्रचारित किया गया था।

इस ऑफर का प्रचार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram और Facebook पर भी किया गया। ऑफर का लाभ लेने के लिए कोरबा शहर ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से बड़ी संख्या में ग्राहक दुकान पहुंचने लगे। बारिश के बावजूद लोगों की भीड़ दुकान के बाहर नजर आई।

लेकिन ग्राहकों के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे दुकान का शटर बंद कर दिया गया, जिसके बाद कई ग्राहक ऑफर का लाभ लिए बिना ही वापस लौट गए। इससे ग्राहकों में नाराजगी देखने को मिली। कुछ ग्राहकों का कहना था कि जब बड़ी संख्या में लोगों को ऑफर की जानकारी देकर बुलाया गया है, तो ऑफर का लाभ भी सभी इच्छुक ग्राहकों को मिलना चाहिए।

JB News Korba की ग्राउंड पड़ताल के दौरान ग्राहकों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दुकानदार और ग्राहक के बीच सबसे महत्वपूर्ण चीज भरोसा और विश्वास है। ग्राहकों का कहना था कि वे बारिश में भी दूर-दूर से ऑफर का लाभ लेने पहुंचे थे, लेकिन दुकान बंद होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

ग्राहकों का यह भी कहना था कि उन्हें बताया गया था कि शाम 5 बजे के बाद भी ऑफर का लाभ दिया जाएगा, लेकिन बाद में दुकान बंद कर दी गई और ऑफर खत्म होने की बात कही गई।

वहीं, JB News Korba की अपील है कि यदि कोई दुकानदार ऑफर चलाता है तो उसकी शर्तें और समय स्पष्ट रूप से बताए जाएं और ग्राहकों के साथ किए गए वादे को यथासंभव पूरा किया जाए। व्यापार में ग्राहक का भरोसा सबसे बड़ी पूंजी है। ग्राहक दूर-दूर से उम्मीद लेकर आता है, इसलिए उसकी नाराजगी को भी गंभीरता से समझना जरूरी है।

JB News Korba — ग्राहक ही सबसे महत्वपूर्ण है। खबर पसंद आए तो चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।

Korba #KorbaNews #ShardaMobile #MobileOffer #Customer #CustomerRights #JBNewsKorba #KorbaUpdate #BreakingNews #GroundReport

- Advertisement -
Latest News

More Articles Like This