कोरबा चेंबर भवन में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, शान से लहराया तिरंगा

Must Read

स्वतंत्रता दिवस पर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने वीर शहीदों को किया नमन, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का लिया संकल्प

कोरबा।  चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा द्वारा चेम्बर भवन में #स्वतंत्रता_दिवस के पावन अवसर पर #ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यापारी बंधुओं एवं पदाधिकारियों के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है। तिरंगा हमारे गौरव, स्वाभिमान, एकता और अखंडता का प्रतीक है।


इस अवसर पर संरक्षक रामसिंह अग्रवाल, अध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री नरेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओमी रामानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर पी तिवारी, राजेन्द्र अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, संगठन मंत्री राकेश नागरमल, अमीन पारेख, कन्हैयालाल कलवानी, राजकुमार मोदी, विजय केडिया, सजन अग्रवाल, जतिन डोडेजा, राज सिंघल, रमेश अग्रवाल, राहुल मोदी, सीए अखिलेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, पत्रकार अनिल अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, दरोगा , कार्यालय मंत्री गायत्री श्रीवास, भारती, विनय मोदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश जैन , राजु गंगवानी व अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर कोरबा जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, हम सभी मिलकर एक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लें।

जय हिंद! वंदे मातरम्! भारत माता की जय!

- Advertisement -
Latest News

🔴 कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी, झाड़ू लेकर प्रदर्शन करना ही बचा है : महापौर संजू देवी राजपूत,देखिए विडिओ

🟡 ठेकेदार के ब्लैकलिस्ट मामले पर निगम आयुक्त का स्पष्टीकरण, सड़क निर्माण की गुणवत्ता की होगी जांचकोरबा। नगर पालिक...

More Articles Like This