Tuesday, June 10, 2025

IAS ट्रांसफर ब्रेकिंग :- अभिजीत सिंह दुर्ग जिले के कलेक्टर बने… रायपुर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा धमतरी के नए कलेक्टर होंगे…

Must Read

रायपुर 5 मार्च 2025 :- विधानसभा सत्र के बीच  छत्तीसगढ़ सरकार ने आज बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 05 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य शासन ने विशेष सचिव अभिजीत सिंह को दुर्ग का नया कलेक्टर नियुक्त किया है, वहीं रायपुर नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा को धमतरी कलेक्टर बनाया गया है।

कलेक्टर के रूप में 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अभिजीत सिंह का तीसरा जिला होगा इसके पूर्व नारायणपुर और कांकेर जिले में कलेक्ट्री कर चुके हैं कांकेर जिले में 6 महीने तक कलेक्टर रहे हैं लोकसभा चुनाव के उपरांत उन्हें राज्य शासन ने अचानक हटा दिया। दुर्ग जिले की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी केंद्र शासन में प्रतिनियुक्ति पर जा रही है

अभिजीत सिंह (IAS 2012) – विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, दुर्ग बने। अभिनाश मिश्रा (IAS 2018) – रायपुर नगर निगम आयुक्त से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, धमतरी नियुक्त।  सुश्री रेना जमील (IAS 2019) – उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को सचिव, लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

अभिजीत सिंह छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे मूलतः उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। बीटेक के बाद आईएएस बने हैं। वे छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के घरघोड़ा एसडीएम रहे। कोंडागांव जिले के जिला पंचायत सीईओ रहे। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक रहें। रायपुर विकास प्राधिकरण एनआरडीए के सीईओ रहे। संचालक भू अभिलेख एवं संचालक शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री के पद पर रहे। नारायणपुर व कांकेर जिले के कलेक्टर रहे।

नवपदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह वर्ष 2012 बैच के आईएएस. अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ थे। इसके पूर्व उन्होंने कलेक्टर जिला नारायणपुर, कांकेर व प्रबंधक संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण, संचालक भू-अभिलेख, संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, प्रबंधक संचालक पाठ्य पुस्तक निगम आदि जगह अपनी सेवाएं दी हैं।

- Advertisement -
    Latest News

    कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता, आर्टिका कार और स्कूटी बरामद

    कोरबा। जिले के शिवाजी नगर क्षेत्र में बीते 4-5 जून की दरम्यानी रात को हुए वाहन चोरी के मामले...

    More Articles Like This