Wednesday, February 18, 2026

बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी से फिल्मी अंदाज़ में लूट, कार अड़ाकर की फायरिंग, की कोशिश, सिर पर वार, फिर ज्वेलरी से भरा बैग लेकर हुए फरार..! CCTV आया सामने..!

Must Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार रात ज्वेलरी कारोबारी के साथ सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी को निशाना बनाया, इस दौरान फायरिंग भी की गई और व्यापारी के सिर पर हथियार से वार कर घायल कर दिया गया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित महावीर सिटी के पास की है। पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

कार अड़ाकर रोका, फिर की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी मंगलवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक और कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार के सामने वाहन अड़ा दिया। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग की कोशिश की है। और हथियार से सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। हमलावर व्यापारी की कार और ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए।

बदमाश छोड़ गए अपनी गाड़ी

लूट के बाद बदमाश मौके पर अपनी वैन और बाइक छोड़कर फरार हो गए, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

घायल ज्वेलरी कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन कलेक्टर 11 और शिक्षा विभाग की टीम ने जीते मैच, बतौर मुख्य अतिथि शामिल...

कोरबा।  स्व. केशव लाल मेहता की स्मृति में आयाेजित क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिवस दो मुकाबले खेले गए।...

More Articles Like This