कोरबा वार्ड क्रमांक 12 में अधूरी नाली निर्माण से रहवासी परेशान, घरों में घुसा पानी,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा
कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 12 चिमनी भट्टा बायपास रोड क्षेत्र में एक महीना पहले बनी नाली को अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय रहवासी गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्षद प्रभा राठौर और उनके पति टीकम राठौर के वार्ड में बनी यह नाली शारदा विहार के चौरसिया पेट्रोल पंप के सामने बड़े नाले से जोड़ी जानी थी, लेकिन उसे अधूरा छोड़ दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाली को बड़े नाले से जोड़ दिया गया होता, तो जलभराव की समस्या का समाधान हो जाता। ठेकेदार श्याम सुंदर सोनी के पुत्र विक्की सोनी द्वारा निर्माण कार्य अधूरा छोड़ा गया, जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही है।

गुप्ता जी, सुरेश अग्रवाल जी और दिलीप जी के घरों में पानी भर गया है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रातभर लोग साफ-सफाई में लगे रहे और घरों में सांप, बिच्छू जैसे जहरीले जीवों के डर से जागकर रात गुजारी।

यादव जी के घर से मोटर के माध्यम से लगातार पानी निकाला जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अधूरी नाली को जल्द से जल्द शारदा विहार चौरसिया पेट्रोल पंप के पास स्थित बड़े नाले से जोड़ा जाए, जिससे जलभराव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके।

स्थानीय जनों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रशासन और नगर निगम से निवेदन है कि इस गंभीर समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए।

रिपोर्टर: (मनीषजायसवाल)
स्थान: कोरबा, छत्तीसगढ़
दिनांक: 07 जुलाई 2025

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This