कोरबा | जनसंपर्क विभाग ने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की पदोन्नति सूची जारी की है। जशपुर जिले में अपनी सेवाएं देकर जिला जनसंपर्क कार्यालय कोरबा में 2023 से पदस्थ सहायक सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह चौहान को सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नति मिली है। उन्हें कोरबा जिला जनसंपर्क कार्यालय में ही पदोन्नति दी गई है। इसी तरह जिला जनसंपर्क कार्यालय कोरबा के मनीष यादव को सहायक ग्रेड 3 के रूप में पदोन्नति देकर बालोद जिले में स्थानांतरित किया गया है। मनीष यादव 2017 से कोरबा जिला कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। दोनो की पदोन्नति पर जिला जनसंपर्क अधिकारी कमलज्योति ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि विभागीय दायित्वों का निर्वहन करने में इनकी भूमिका सराहनीय है।
Latest News
दिल्ली में जलभराव के खिलाफ AAP का अनोखा प्रदर्शन, MCD सदन में नाव लेकर पहुंचे पार्षद,देखिए विडिओ
नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी...

















