रायपुर आने वाली इंडिगो फ्लाइट अचानक हुई डायवर्ट…! खराब मौसम के बीच हवा में 15 मिनट तक मंडराता रहा विमान

Must Read

रायपुर, 06 जुलाई। मुंबई से रायपुर आ रही इंडिगो की एक उड़ान सोमवार दोपहर खराब मौसम के कारण निर्धारित समय पर माना एयरपोर्ट पर उतर नहीं सकी। विमान ने लैंडिंग की संभावना तलाशने के लिए कुछ देर तक रायपुर के ऊपर चक्कर लगाए, लेकिन मौसम अनुकूल नहीं होने पर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट दोपहर करीब 2:30 बजे रायपुर पहुंचने वाली थी। एयर ट्रैफिक क्षेत्र में पहुंचने के बाद पायलट ने करीब 10 से 15 मिनट तक मौसम में सुधार का इंतजार किया, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं होने पर विमान को हैदराबाद ले जाने का निर्णय लिया।

यात्रियों ने महसूस की हलचल

विमान में सवार कुछ यात्रियों ने बताया कि लैंडिंग के प्रयास के दौरान खराब मौसम के कारण विमान में हल्की अशांति (टर्बुलेंस) महसूस हुई, जिससे कुछ यात्री घबरा गए। हालांकि विमान ने हैदराबाद में सुरक्षित लैंडिंग की।

यात्रियों के अनुसार, इंडिगो की ओर से उन्हें बताया गया कि विमान को वापस मुंबई ले जाया जाएगा और वहां से यात्रियों को दूसरी व्यवस्था के तहत रायपुर भेजा जाएगा।

एयरपोर्ट प्रशासन का पक्ष

वहीं, माना एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि रायपुर एयरपोर्ट पर दृश्यता सामान्य है और अन्य सभी उड़ानें निर्धारित समय के अनुसार संचालित हो रही हैं। उनके अनुसार, केवल मुंबई से आने वाली इस इंडिगो फ्लाइट में देरी और डायवर्जन की स्थिति बनी, जिसकी वजह मार्ग या अन्य स्थानों का मौसम भी हो सकता है।

- Advertisement -
Latest News

समितियों की 80 फीसदी तैयारी पूरी, पंडालों से मंदिरों तक सजावट तेज / 11 अक्टूबर से देवी आराधना, शहर में अनेक स्थानों पर दुर्गा...

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के आगमन के साथ ही कोरबा शहर देवी आराधना के रंग में रंगने की तैयारी में...

More Articles Like This