उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन ने महिला थाना का किया लोकार्पण

Must Read

कोरबा। नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन ने शुक्रवार को सिविल लाइन थाना परिसर में कोरबा जिले के प्रथम महिला थाना का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मंत्री  देवांगन ने कहा कियह थाना जिले का पहला महिला थाना होगा, जो न केवल महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम में सहायक होगा, बल्कि उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित करेगा।

मंत्री  देवांगन ने थाना का शुभारंभ करने के बाद निरीक्षक भावना खांडेकर को थाना प्रभारी का विधिवत पदभार ग्रहण कराया। इस थाने में थाना प्रभारी सहित बलों की पदस्थापना की गई है।

मंत्री देवांगन ने कहा कि यह महिला थाना महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। इस महिला थाना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एक सुरक्षित स्थान मिल सके।

इस अवसर पर मंत्री  देवांगन ने विभिन्न परीक्षाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले इस परिवार के बच्चों को सम्मानित किया। थाना परिसर में एक वाटर कूलर की स्थापना की भी घोषणा की। साथ ही गर्मी में लगने वाले आमतौर पर आग से बचाव के उपाय हेतु पाम्पलेट का भी विमोचन किया

इस अवसर पर महापौर  संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत के अध्यक्ष  पवन सिंह, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष  प्रीति स्वर्णकार, पार्षद  अशोक चावलानी , पार्षद  चंद्रलोक सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष  योगेश जैन सहित अन्य विशिष्ट जल अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, कोरबा कांवरिया संघ के महाभंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के प्रत्येक सोमवार हजारों शिवभक्तों की सेवा, भक्ति और समर्पण का बना अनुपम संगमकोरबा। सावन मास की पावन...

More Articles Like This