उद्योग मंत्री देवांगन ने बाउंड्रीवाल हादसे में मासूम की मौत पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना संजय नगर लक्ष्मणबन बस्ती में दुर्घटना, मंत्री ने जांच और कार्रवाई के दिए निर्देश

Must Read

संजय नगर लक्ष्मणबन बस्ती में दुर्घटना, मंत्री ने जांच और कार्रवाई के दिए निर्देश

कोरबा। नगर विधायक एवं उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन रविवार की देर शाम संजय नगर स्थित लक्ष्मणबन बस्ती पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

दो दिन पूर्व बस्ती में गिरती बाउंड्रीवाल की चपेट में आने से धनेश कर्ष (4 वर्ष) की दुखद मृत्यु हो गई थी। इस हादसे में सोनू कर्ष (20 वर्ष) और विशाल यादव (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए थे।

मंत्री  देवांगन ने घटनास्थल पर पहुँचकर परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उनके दुःख में सहभागी होने के साथ-साथ घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस अवसर पर मंत्री ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात कर घटना की सूक्ष्मता से जांच कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान महापौर  संजू देवी राजपूत,  भोलू यादव, पार्षद  नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष  योगेश मिश्रा और श्री राकेश नागरमल अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

पीएम मोदी की अपील के बाद भी जन समस्या निवारण शिविरों में फूंके जा रहे हजारों लीटर ईंधन, प्रदेश के विभिन्न जिलों में उतर...

कोरबा। मिडिल ईस्ट संकट के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद ईंधन के उपयोग में कमी लाने...

More Articles Like This