सावन मास के प्रथम दिन कोरबा पहुँचे अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भागवत भूषण पं. प्रदीप मिश्रा, शिवकथा का होगा दिव्य आयोजन,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। सावन मास के पावन प्रथम दिन मां सर्वमंगला की पुण्य भूमि कोरबा में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भागवत भूषण, परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी का दिव्य आगमन हुआ। उनका स्वागत जिलेवासियों के लिए एक अद्भुत और पुण्यकारी अवसर बन गया।

पूज्य गुरुदेव के कोरबा आगमन पर उनके श्रीचरणों में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य अनेक श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, भाजयुमो के जिला महामंत्री व पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन तथा आयोजन समिति के सदस्य श्री दुर्गेश शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने गुरुदेव का आत्मीय स्वागत किया।

सावन के इस पवित्र मास में पूज्य गुरुदेव द्वारा शिवमहापुराण की अमृतमयी कथा का श्रवण कोरबावासियों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति एवं प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और “हर-हर महादेव”, “बोलो ॐ नमः शिवाय” के जयकारों से वातावरण शिवमय हो उठा।

हर-हर महादेव!

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This