सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की शिकायत पर आईपीएस रतनलाल डांगी के खिलाफ जांच शुरू

Must Read

रायपुर, 23 अक्टूबर। सब इंस्पेक्टर की पत्नी द्वारा आईपीएस रतनलाल डांगी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपों के तहत शिकायत में दावा किया गया है कि पिछले सात वर्षों से डांगी द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है और इस दौरान कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए हैं।

2001 बैच के आईपीएस डॉ. आनंद छाबड़ा और आईपीएस मिलना कुर्रे को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग ने कहा है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है।

- Advertisement -
Latest News

अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कोरबा ने किया नमन, कार्यकर्ताओ ने अर्पित की श्रद्धांजलि,देखिए विडिओ

अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलिकोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री...

More Articles Like This