कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट स्पर्धा 2026 का भव्य समापन समारोह आज 23 फरवरी 2026, सोमवार को आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अपने 22वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ स्तंभ स्वर्गीय केशवलाल मेहता जी की पावन स्मृति को समर्पित है।
समापन अवसर पर बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला बालको विरुद्ध एजुकेशन के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों और पत्रकार समुदाय में खासा उत्साह है। आयोजन समिति के अनुसार, यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती है, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों और सामाजिक सरोकारों को भी सुदृढ़ करती है।
कार्यक्रम का आयोजन रात्रि 7:00 बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम, घंटाघर कोरबा में किया जाएगा।
प्रेस क्लब ने गणमान्य अतिथियों, खेल प्रेमियों एवं शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
Must Read
- Advertisement -















