जांजगीर चांपा: किसानों से पैसा लेने के वायरल वीडियो पर कलेक्टर ने दिए तत्काल जांच के निर्देश

Must Read

जांजगीर-चांपा,25अक्टूबर  । कृषि विभाग बम्हनीडीह में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर का किसानों से पैसा लेते हुए वीडियो मीडिया और सोशल मीडिया से प्राप्त होने पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की है।

कलेक्टर श्री महोबे ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम चांपा को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर श्री महोबे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या आर्थिक लेन-देन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

- Advertisement -
Latest News

हाथियों के साथ खिलवाड़ पड़ा भारी, पत्थरबाजी और पटाखों से मचाई अफरा-तफरी, कार्रवाई की तैयारी

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम छर्रा टांगर में हाथियों को भगाने के दौरान कुछ बच्चों और...

More Articles Like This