कोरबा और रायपुर के जसमीत सिंह छाबड़ा को मिला सरदार पटेल राष्ट्रीय पुरस्कार 2026,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा एवं रायपुर से जुड़े प्रसिद्ध वित्तीय शिक्षाविद् और पर्सनल फाइनेंस कोच जसमीत सिंह छाबड़ा को वित्तीय शिक्षा और जनजागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सरदार पटेल राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित होटल शांगरी-ला में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को दिया जाता है। जसमीत सिंह छाबड़ा को “मोस्ट आउटस्टैंडिंग पर्सनल फाइनेंस कोच” श्रेणी में यह सम्मान प्रदान किया गया।

जसमीत सिंह छाबड़ा पिछले 22 वर्षों से बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI) क्षेत्र में कार्यरत हैं। साथ ही वे पिछले दो वर्षों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर “जसमीत छाबड़ा फाइनेंस” के माध्यम से वित्तीय शिक्षा, निवेश जागरूकता और धन प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उनके डिजिटल कंटेंट को अब तक 90 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

उनके प्रयासों ने वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने और लोगों को जिम्मेदार वित्तीय निर्णय लेने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस उपलब्धि को न केवल जसमीत सिंह छाबड़ा, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़, कोरबा और रायपुर के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले, लोकसभा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी, ट्रिनिटी कॉर्पोरेट सॉल्यूशंस के प्रबंध निदेशक रूपम शर्मा तथा गोयल मेडिकोज के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. बसंत गोयल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

जसमीत सिंह छाबड़ा ने इस सम्मान को अपने वर्षों के अनुभव, समर्पण और वित्तीय शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताते हुए कहा कि वे आगे भी लोगों को आर्थिक रूप से जागरूक और सशक्त बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे।

- Advertisement -
Latest News

जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में फूटा SECL प्रभावितों का गुस्सा, बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ा जनसैलाब,देखिए विडिओ

कोरबा। एसईसीएल खदानों से प्रभावित भू-विस्थापितों का वर्षों पुराना आक्रोश सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा। प्रदेश के पूर्व...

More Articles Like This