Wednesday, February 18, 2026

कोरबा में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम — कोसाबाड़ी सिद्ध हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जन्मोत्सव संपन्न ,देखे विडिओ-

Must Read

कोरबा। शनिवार, 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन अद्वितीय श्रद्धा, भक्ति और जनभागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ। दोपहर से लेकर देर रात तक चले इस आयोजन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के उद्घोष से गूंजता रहा।

भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
इस आयोजित महाप्रसाद एवं भंडारे में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भंडारे में  पारंपरिक व्यंजन परोसे गए, जिसे स्थानीय युवाओं और सेवादारों ने प्रेमपूर्वक वितरित किया। भंडारा एक सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बन गया, जहाँ धर्म और सेवा का मेल देखने को मिला।यह आयोजन प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल की ओर से सम्पन्न हुआ  20 वर्षो से लगातार यह आयोजन कराया जा रहा है जिसमे श्रद्धालुओ ने भोग भंडारे का प्रसाद  पाकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाआरती के समय श्रद्धालु दीप लेकर आरती में सम्मिलित हुए। हर हाथ में दीप और हर दिल में भक्ति की लौ थी — संकट मोचन हनुमान मंदिर सचमुच एक प्रभु-प्रेरित चेतना स्थल बन गया।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा के 8 छात्रों ने JEE Advanced में बनाई जगह, PW विद्यापीठ पाठशाला की बड़ी उपलब्धि

कोरबा।Physics Wallah विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। JEE Mains में बेहतर प्रदर्शन के बाद...

More Articles Like This