ट्रेन के वॉशरूम में मिली जज की पत्नी की लाश, साइलेंट हार्ट अटैक से मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

Must Read

रतलाम,05मार्च। मध्य प्रदेश के रतलाम से एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां चलती ट्रेन के वॉशरूम में एक महिला की मौत हो गई। मृतका राजस्थान के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान की पत्नी उषा चौहान बताई जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, राजकुमार चौहान अपनी पत्नी के साथ जोधपुर से निंबाहेड़ा की ओर ट्रेन नंबर 17606 काचीगुड़ा–भगत की कोठी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। दोनों अलग-अलग कोच में यात्रा कर रहे थे। निंबाहेड़ा स्टेशन पहुंचने से पहले उषा चौहान ने फोन पर अपने पति को बताया था कि वह वॉशरूम जा रही हैं। लेकिन जब ट्रेन निंबाहेड़ा स्टेशन पहुंची तो जज राजकुमार चौहान उतर गए, जबकि उनकी पत्नी बाहर नहीं आईं। काफी देर इंतजार करने के बाद उन्होंने रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही ट्रेन के जावरा स्टेशन पहुंचने पर रेलवे पुलिस और जीआरपी की टीम ने कोच के वॉशरूम का दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए, क्योंकि उषा चौहान का शव वॉशरूम में पड़ा हुआ था।

डॉक्टरों के मुताबिक महिला को साइलेंट हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और परिवार अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव रवाना हो गया।

- Advertisement -
Latest News

🔴 कोरबा में रावण दहन की रात हत्या से मची सनसनी! महज 4 घंटे में केस सुलझाने पर कोरबा पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, SP...

कोरबा, छत्तीसगढ़ | JB News Korba Chhattisgarh | मनीष जायसवालकोरबा में रावण दहन के दिन रात करीब 10:30 बजे...

More Articles Like This