Katghora Accident News: कटघोरा में फिर खून से लाल हुई सड़क.. पूर्व एल्डरमैन के बेटे को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही उखड़े साँसे

Must Read

कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। तमाम सुरक्षा उपायों और जागरूकता अभियानों के बावजूद हर दिन वाहन चालक दुर्घटनाओं की चपेट में आ रहे हैं। तेज रफ्तार के सामने कटघोरा पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान भी बेअसर नजर आ रहा है, जिससे यातायात नियमों की अनदेखी लगातार बढ़ रही है।

ताजा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह के पास का है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। मृतक की पहचान थिरमन दास पिता पुराण दास के रूप में हुई, जो गोपालपुर चोरभट्टी का रहने वाला था और एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार और परिचितों में मातम पसरा हुआ है।

कटघोरा पुलिस ने एक बार फिर वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। लोगों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और सड़क की स्थिति के अनुसार सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This