कटघोरा ब्रेकिंग | वन प्रबंधन समिति चुनाव में बवाल, डिप्टी रेंजर का धमकी भरा वीडियो वायरल,देखिए विडिओ

Must Read

कटघोरा/पसान। कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जलके में वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हो गया। चुनाव प्रक्रिया और वन विभाग के कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। इसी दौरान मौके पर मौजूद डिप्टी रेंजर पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा कराए गए फेंसिंग एवं अन्य विकास कार्यों में भारी भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण हुआ है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि जंगल में लगाए गए खूंटे हाथ का हल्का धक्का लगते ही गिर जा रहे हैं और सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है। इसी को लेकर चुनाव स्थल पर विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि सवाल पूछे जाने पर डिप्टी रेंजर अयोध्या सोनी ने ग्रामीणों से कहा, “एक मिनट नहीं लगेगा, उठवा दूँगा मैं।” इस पर वीडियो बना रहे युवक ने जवाब देते हुए कहा कि आम जनता को धमकाने का अधिकार किसी अधिकारी को नहीं है और सरकारी कर्मचारी जनता के सेवक हैं।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने डिप्टी रेंजर के खिलाफ कार्रवाई, उन्हें तत्काल निलंबित करने तथा जलके में वन विभाग द्वारा कराए गए कार्यों की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
फिलहाल इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर जांच या प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।
JB News Korba Chhattisgarh | रिपोर्ट: मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, 300 से अधिक गांव जलमग्न; आवागमन पर भी असर

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के प्रभाव से पिछले तीन दिनों से बस्तर संभाग में त्राहि-त्राहि मच...

More Articles Like This