फिल्मी अंदाज़ में युवती का अपहरण,  काम से लौट रही युवती का कार सवारों ने ऐसे किया अगवा…!देखिए विडिओ

Must Read

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर से युवती के अपहरण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

काम से लौटते वक्त बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, युवती कोरिया जिले की रहने वाली है और अंबिकापुर के गांधीनगर क्षेत्र में रहकर एक फर्नीचर दुकान में काम करती है। 15 जनवरी की रात वह दुकान बंद कर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान कार सवार आरोपियों ने उसे जबरन खींचकर वाहन में बैठा लिया।

चीख-पुकार के बाद फरार हुए आरोपी
अपहरण के समय युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले, लेकिन तब तक आरोपी उसे लेकर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।

नेशनल हाईवे पर पकड़े गए आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी मनेन्द्रगढ़ की ओर भाग रहे हैं। सरगुजा पुलिस ने मनेन्द्रगढ़ पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद नेशनल हाईवे-43 पर घेराबंदी कर कार सवार चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

युवती सुरक्षित, पूछताछ जारी
पुलिस ने युवती को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कर सुरक्षित अंबिकापुर पहुंचाया। फिलहाल चारों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी वारदात टल गई।

- Advertisement -
Latest News

KORBA: शहर सौदंर्यीकरण को नित नया आयाम

कोरबा। कोरबा शहर में सौदंर्यीकरण को नित नया आयाम दिया जा रहा है। प्रदेश के उद्योग , वाणिज्य, श्रम,...

More Articles Like This