Kondagaon News: दिवाली की रात कपड़े के शोरूम में लगी आग, जय स्तंभ चौक में मची अफरा-तफरी, आतिशबाजी से आग लगने की आशंका

Must Read

कोंडागांव: दीपावली की रात कोंडागांव के जय स्तंभ चौक के पास स्थित आराध्यम कपड़ा शोरूम में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान शोरूम में व्यापार संचालित हो रहा था, जिससे ग्राहक और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। कोंडागांव के प्रभारी तहसीलदार अंकुर रात्रे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि शोरूम की छत पर रखे कागज के खाली गट्टों पर किसी फटाके की चिंगारी गिरने से आग लगी होगी।

आग लगने के बाद धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत सूचना दी, जिसके बाद दमकल दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिला ‘हाई-टेक’ हाइड्रोपोनिक गांजा:भिलाई में पुड़िया बनाकर बेचते 2 युवक गिरफ्तार, पानी में उगाया जाता है यह गांजा

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने 2 युवकों को गांजा और हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।...

More Articles Like This