KORBA:कुसमुंडा GMकी शवयात्रा निकाली, भूविस्थापितों ने मुंडन कराया,शवदाह किया,आंदोलन जारी

Must Read

कोरबा। अपनी लंबित मांगों को लेकर एसईसीएल की कोरबा जिले में संचालित परियोजनाओं से प्रभावित भू विस्थापितों के द्वारा सभी खदानों में आज सुबह से एक साथ आंदोलन कर दिया गया है। विभिन्न तरीकों से नारेबाजी करते हुए जारी प्रदर्शन के दौरान कुसमुंडा महाप्रबंधक राजीव सिंह की शवयात्रा भी निकाली गई।

भू विस्थापितों ने अंतिम यात्रा व संस्कार विधि के लिए मुंडन भी कराया।

नारेबाजी करने के साथ-साथ यह शव यात्रा बीच चौराहे पर पहुंची जहां पुतला दहन के रूप में इसे अंजाम दिया गया।

बता दें कि KORBA में पहली बार सारे खदान एक साथ भूविस्थापितों ने बन्द कराए हैं। एसईसीएल प्रबंधनो के रवैये ने आक्रोश बढ़ाया है और हर किसी ने आज के इस आंदोलन को समर्थन दिया है।

- Advertisement -
Latest News

मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में सील बंद बोतल के अंदर कॉकरोच मिलने से मचा हड़कंप

मुंगेली, 28 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया...

More Articles Like This