चांपा-कोरबा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की गई जान

Must Read

कोरबा। चांपा-कोरबा मार्ग पर ग्राम कोथारी और टोल प्लाजा के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, कोरबा के बुधवारी काशीनगर बस्ती निवासी सोनी परिवार के सदस्य शादी समारोह में शामिल होने चांपा गए थे। चौथिया की रस्म निभाकर वे देर रात करीब 2 बजे कार से वापस कोरबा लौट रहे थे। इसी दौरान टोल नाका के आगे उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई, फिर अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खड़ी हाइवा से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
इस हादसे में मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और 2.5 वर्षीय मासूम प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य की स्थिति सामान्य है। सभी का इलाज एनकेएच अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद मृतकों के परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This