Korba:लखन के नेतृत्व में हर वार्ड, हर बूथ में चली भाजपा की लहर, कांग्रेस का सुपड़ा साफ, मेयर चुनाव संजू देवी 52 हज़ार मतों से जीतीं, 52 पार्षद भी जीते,

Must Read

कोरबा। कोरबा नगर निगम में भाजपा ने जीत का आज रिकॉर्ड बना दिया। 52 हज़ार मतों से भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत विजयी हुई। वहीँ भाजपा के 52 पार्षद जीतने में सफल रहें।

रिजल्ट के बाद ये स्पष्ट हो गया की इस चुनाव में भाजपा का, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का अंडर करंट था, मंत्री ने जिस सरलता और सहजता के साथ हर वार्ड में प्रचार प्रसार कर ऐसा लहर लाया जिसके आगे कांग्रेस दूर दूर तक नहीं टिक सकी। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस इतनी बुरी कदर हारेगी किसे नहीं सोचा होगा।

सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो भाजपा ने ऐतिहासिक बढ़त बनाना शुरू कर दिया था। पहले चरण में 10 हज़ार मतों से भाजपा आगे थीं. दूसरे चरण में 22 हज़ार वोट से भाजपा ने लीडली। इस तरह से भाजपा ने ऐतिहासिक 52 हज़ार मतों का विशाल अंतर से जीत हासिल की।

0 एक साल के विकास कार्य पर जनता ने लगाई मुहर

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व मे कोरबा शहर में एक साल मे हुए विकास कार्यों पर जनता जनार्दन ने मुहर लगाई है। बीते 10 वर्षों में शहर में निगम के कामकाज से शहर मे आक्रोश था। मंत्री श्री देवांगन ने एक साल में सभी विकास कार्यों को गति दी। 400 करोड़ के कार्य शुरू हुए। यही वजह है की वार्डों में भाजपा की महापौर ओर पार्षद प्रत्याशी को एकतरफा वोट मिले।

0 लगातार तीन चुनाव में भाजपा की एक तरफा जीत से सन्देश साफ, कांग्रेस नापसन्द
बीते तीन चुनाव विधानसभा में, फिर लोकसभा में 50 हज़ार से लीड ओर अब निगम चुनाव में 52 हज़ार से अधिक वोटों से भाजपा की जीत से एकतरफा सन्देश जनता ने दिया हैं की अब कोरबा शहर में कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया गया है।

- Advertisement -
Latest News

बारिश से पहले बिना सूचना के ढहाए आदिवासियों के मकान, महिलाओं से बर्बरता का आरोप; ग्रामीणों में भड़का भारी आक्रोश

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा (खलारीपारा) में उस वक्त तनाव और आक्रोश की स्थिति निर्मित हो गई,...

More Articles Like This