कोरबा। कोरबा में जनता की सुविधाओं के लिए खोला गया ई सेवा केंद्र कोरोना काल से पहले ही बंद हो गया था जिनकी स्थिति आज दयनीय हो रखी है कोरबा जिले में ई सेवा केंद्र जनता की सुविधाओं के लिए खोला गया था जिसके द्वारा कोरबा जिले के नगर निगम के सारे बिल ,रेलवे टिकट,बिजली बिल जैसी कई सुविधाओं के साथ इसका उद्घाटन बहुत ही जोर-शोर से किया गया था लेकिन आज उसकी स्थिति जर्जर हो रखी है ।


ई सेवा केंद्र खोलने से जनता को बहुत सारी सुविधाएं और समय की भी बचत होती थी एक की जगह सारे काम हो जाते थे लेकिन इस सेवा बंद होने के कारण जनता को वापस हर विभाग में हर अधिकारियों के पास भटकना पड़ता है जिससे जनता का समय ही बर्बाद होता है इस सेवा केंद्र को बंद करने की जरूर कि नहीं थी इसे क्यों बंद किया गया यह अपने आप में ही एक प्रश्न चिन्ह है ।कोरबा शहर की जनता नगर निगम से अनुरोध करती है कि गीतांजलि भवन में ई सेवा केंद्र को फिर ठीक कराकर फिर से सुचारू रूप से चालू किया जाए जिससे कोरबा की जनता को उनकी सुविधाओं का लाभ मिल सके। जे.बी न्यूज कोरबा के माध्यम से जनता नगर निगम से अनुरोध करती है कि जल्द से जल्द ई सेवा केंद्र को खोला जाए जनता के लिए हमारी ओर से निवेदन है कि नगर निगम से इस केंद्र को खोला जाए ताकि जनता को उनकी सुविधाओं के लाभ मिल सके और लोगों को इधर-उधर न भटकना पड़े।


















