कोरबा ब्रेकिंग: एक झपकी और मौत से सामना! 20 फीट गहरे नाले में जा गिरा हाइवा, चालक बाल-बाल बचा,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। जिले के इमलीडुग्गू बाईपास मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रहा एक हाइवा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लगभग 20 फीट गहरे नाले में जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन चलाते समय चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाइवा सड़क से नीचे उतरते हुए सीधे नाले में जा गिरा, जिससे जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे ने एक बार फिर लंबी दूरी तक वाहन चलाने वाले भारी वाहन चालकों की थकान और नींद की समस्या पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
JB News Korba Chhattisgarh
रिपोर्ट: Manish Jaiswal

- Advertisement -
Latest News

बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह, होमस्टे और इको-टूरिज्म से अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार

छत्तीसगढ़ का बस्तर अब अपनी नई पहचान गढ़ रहा है. कभी नक्सलवाद और हिंसा के संदर्भ में चर्चा में...

More Articles Like This