Korba Breaking: कोयला खदान मे घुसा पानी.. उत्पादन प्रभावित, देखें 

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक घंटे की बारिश में SECL की कुसमुंडा माइंस में अंदर तक पानी का घुस गया है। इसके वजह से कोयला उत्पादन का काम प्रभावित हुआ है।

शनिवार की शाम लगभग एक घंटा हुए बारिश से कुसमुंडा कोल माइंस के भीतर पानी घुस गया। पानी भराव की वजह उत्पादन प्रभावित हो गया है। सूत्रधार की माने तो एसईसीएल प्रबन्धन की लापरवाही से बार – बार कुसमुंडा माइंस में पानी भर रहा है।

विस्तार के साथ कुसमुंडा मेगा माइंस से 55 लाख टन कोयला हर साल उत्पादन करने की योजना है। इसलिए बार-बार जमीन अधिग्रहण के अलावा यहां से जुड़ी हुई चुनौतियों को दूर करने की कोशिश की जा रही है।

पिछले साल एक इंजिनियर की हो चुकी मौत

पिछले साल बारिश में एसईसीएल कुसमुंडा खदान में पानी भरने से ड्यूटी में तैनात एक इंजिनियर खदान में फंस गए थे और उसकी मौत हो गई थी। एसईसीएल के होनहार इंजिनियर मौत पर प्रबंधन की किरकिरी हुई थी। इस वर्ष फिर से बारिश ने एसईसीएल प्रबन्धन की पोल खोल कर रख दी है।

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This