KORBA BREAKING : महिलाओं को कहा चलोगी क्या… और फिर गलत नियत से पकड़े हाथ, मामला पहुंचा एसपी के पास…

Must Read

कोरबा। कटघोरा के दो युवकों पर महिलाओं से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। घटना बस स्टैंड की बताई जा रही है, जहां आरोपी अरविंद शर्मा और अमरजीत शर्मा ने दो महिलाओं को “चलोगी क्या” कहते हुए गलत नियत से उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की। महिलाओं ने विरोध किया और शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकले।

पीड़िताओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और बाद में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिले में महिलाओं से छेड़छाड़ की एक गंभीर शिकायत सामने आई है। ग्राम लालपुर निवासी विशाखा देवांगन और उनकी सहेली चन्द्रिका यादव ने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर कटघोरा निवासी अरविंद शर्मा और अमरजीत शर्मा पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है।

पीड़िताओं के अनुसार, घटना 6 अक्टूबर की दोपहर लगभग 1 बजे की है, जब दोनों बस स्टैंड पर पोंडी जाने के लिए खड़ी थीं। तभी सफेद रंग की एक छोटी कार लालपुर बस्ती की ओर से आई, जिसमें अरविंद और अमरजीत बैठे थे। युवतियों ने बताया कि दोनों ने उन्हें बुलाया, फिर कार से उतरकर अश्लील इशारे करते हुए जबरदस्ती हाथ पकड़कर अनुचित हरकत की। शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से भाग गए।

घटना की जानकारी पीड़िताओं ने अपने परिजनों को दी और बाद में पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अक्सर गांव की तरफ आते रहते हैं, जिससे महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -
Latest News

🚨 बड़ी खबर | कोटमी सुनार के पास छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आमने-सामने, टला बड़ा हादसा!देखिए विडिओ

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट: मनीष जायसवाल | JB News Korba Chhattisgarhकोरबा। कोरबा जिले के कोटमी सुनार के पास उस समय...

More Articles Like This