Korba Breaking: पाली में सनसनी: खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से गांव में दहशत

Must Read

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम झोरकी पारा पंचायत बतरा से सोमवार को ऐसी खबर आई जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव के खेत में 65 वर्षीय चंदर बाई श्याम का शव मिलने से लोगों में खौफ और सनसनी फैल गई। सुबह-सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव देखा तो चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते पूरा गांव मौके पर उमड़ पड़ा।

सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई। मौके पर सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट कोरबा की टीम भी पहुंची। वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह, महिला आरक्षक रूबिना बेगम और आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। टीम ने मौके से संदिग्ध साक्ष्य और अहम सुराग जब्त कर लिए जिन्हें एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। महिला की मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लोगों का कहना है कि यह साधारण मौत नहीं बल्कि हत्या का मामला भी हो सकता है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। ग्रामीण दहशत में हैं और सबकी निगाहें अब पुलिस जांच पर टिकी हैं।

सुलगते सवाल

क्या चंदर बाई की मौत किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है?

0 क्या गांव के भीतर छिपा है कोई खून-खराबे का राज?

0 जवाब देगा पुलिस का खुलासा!

- Advertisement -
Latest News

SECL ब्लास्टिंग से नरईबोध गांव पर संकट, पुनर्वास में देरी और झूठी FIR का आरोप; पार्षद अमिला पटेल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा...

ग्रामीणों की सुरक्षा, मुआवजा और पुनर्वास की मांग; SECL गेवरा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी उठाए गंभीर सवालकोरबा :- नगर...

More Articles Like This