Korba Breaking- तराईडांड में डकैती की सनसनी — हथियारबंद लुटेरों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट की, जांच में जुटी पुलिस…

Must Read

बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनगुड़ा पंचायत के तराईडांड बस्ती में बीती रात एक भयावह डकैती की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी शत्रुघ्न दास के घर में देर रात लगभग 1:30 बजे दो दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला। लुटेरों ने परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर घर में रखे करीब ₹1.50 लाख नकद एवं लगभग ₹10 लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। इस दौरान परिजनों को हथियार दिखाकर धमकाया गया, जिससे पूरे परिवार में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने डकैती की जांच शुरू कर दी है और लुटेरों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं।

- Advertisement -
Latest News

राज्यपाल रमेन डेका सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल, नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद,देखिए विडिओ

कोरबा। राज्यपाल रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं...

More Articles Like This